प्रधान सुखबीर सिंह बादल के CM मान के खिलाफ दिए विवादित बयान पर गर्माई सियासत

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत के खिलाफ दिए विवादित बयान पर पंजाब की सियासत पूरी तरह गर्मा गई है। जहां पहले मुख्यमंत्री मान ने सुखबीर को करारा जवाब दिया था।
PunjabKesari
वहीं अब कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने ट्वीट करके बादल को जवाब दिया है। बैंस ने ट्वीट में कहा कि सुखबीर बादल जी, अपनी पार्टी का भोग डालने के बाद अभी आप अहंकार में हो? उन्होंने कहा कि महाराजा रणजीत सिंह के बाद मुख्यमंत्री मान जी सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले नेता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *