पंजाब पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द

पंजाब डी.जी.पी. गौरव यादव ने पुलिस कर्मियों को नए आदेश जारी किए हैं। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस की 14 अप्रैल तक छुट्टियां रद्द कर दी गई है। यही नहीं  जिन पुलिस कर्मियों ने छुट्टी ली है या छुट्टी पर हैं, उनकी भी छुट्टी रद्द कर दी गई है। यह आदेश डी.जी.पी. गौरव यादव ने दिया है।

PunjabKesari

पंजाब पुलिस की छुट्टियां रद्द होने के फैसले को सीधा अमृतपाल से जोड़ कर देखा जा रहा है। लगता है पुलिस अमृतपाल को लेकर किसी बड़ी कार्रवाई में है। गौरतलब है कि भगौड़े अमृतपाल ने 14 अप्रैल को वैसाखी पर सिख संगतों को तलवंडी साबो पहुंचने के लिए कहा है। आपको यह भी बता दें सरबत खालसा की कॉल को अकाल तख्त द्वारा मंजूरी नहीं मिली है।

फिर पंजाब पुलिस अलर्ट पर है और तलवंडी साबो में सुरक्षा बढ़ाई गई है। पंजाब पुलिस के साथ-साथ पैरामिलिट्री फोर्स भी तैनात की गई है। पंजाब पुलिस द्वारा गत दिन वीरवार को पूरे राज्य में चैकिंग अभियान भी चलाया गया है।