पंजाब के मौसम को लेकर ताजा Update

पंजाब के कई जिलों में सोमवार को मूसलाधार बारिश हुई। मौसम विभाग ने पंजाब में यैलो अलर्ट जारी किया है जिसके तहत 1 जून तक पूरे पंजाब में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, बिजली चमकने के साथ बारिश पड़ेगी।

मौसम विभाग ने चंडीगढ़, अमृतसर, बठिंडा, फतेहगढ़ साहिब, जालंधर, लुधियाना, मानसा, एस.ए.एस. नगर, तरनतारन, अम्बाला, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, पानीपत, सोनीपत, यमुनानगर इलाकों को सचेत किया  है।

वहीं सोमवार को लगातार तीसरे दिन तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। दिन भर बादल छाए रहने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं और रात को बारीश होने के कारण राज्य का तापमान 31 से 36 डिग्री दर्ज किया गया है। कई जिलों में तापमान 5 से 8 डिग्री तक गिर गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *