सी.एम. मान का इंडस्ट्री के लिए बड़ा ऐलान

सी.एम. भगवंत मान ने इंडस्ट्री के लिए अहम ऐलान किया है। उन्होंने इंडस्ट्री के लिए कलर कोडिंग की शुरूआत की है। सी.एम.मान ने कहा कि इंडस्ट्री के लिए हरे रंग के स्टांप पेपर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब वह पहला राज्य है जहां स्टांप पेपर के लिए कलर कोडिंग का ऐतिहासिक फैसला फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से इंडस्ट्री के लोगों को आ रही दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पहले व्यापारियों और फैक्टरी लगाने वाले को सी.एल.यू. लेने के लिए 6-6 महीने लग जाते थे, अब इस मुश्किल का सामना नहीं करना पड़ेगा।

बता दें कि सी.एम. मान ने इंडस्ट्री के लिए ग्रीन रंग का स्टांप पेपर की शुरूआत की है। उन्होंने कहा कि जब इंडस्ट्री लगने के बाद कोई अधिकारी फैक्टरी की जांच करने आता है तो इस एक स्टांप पेपर को देखते ही पता चल जाएगा कि फैक्टरी को हर विभाग की क्लीयरेंस मिल चुकी है।उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों हाउसिंग, सेक्टरों के लिए भी अलग-अलग कलर कोडिंग की शुरूआत कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनका यह फैसला कामयाब होगा। पंजाब में इंडस्ट्री आएगी, जल्द चलेगी और नौजवानों को रोजगार मिलेगा। पंजाब की इंडस्ट्री को देखकर बाकी राज्य भी ऐसा करेंगे।

उन्होंने कहा कि फैक्टरी लगाने के लिए पंजाब इंडस्ट्री के पोर्टल पर जाकर जांच करे। 2 हफ्तों के बीच फैक्टरी लगाने के लिए सारी क्लीयरेंस मिल जाएगी और फैक्टरी का निर्माण शुरू कर सकेंगे। सी.एम. मान ने कहा कि स्टांप पेपर के जो पैसे लिए जाएंगे उसमें सारी एन.ओ.सीज के चार्जिस शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि जो इंडस्ट्री सिंगल विडो सिस्टम चाहते थे, उनकी यह बड़ी मांग पूरी  हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *