बी.एस.एफ. को मिली बड़ी कामयाबी

विधानसभा क्षेत्र खेमकरण अंतर्गत बी.एस.एफ. की बटालियन 103 को तलाशी अभियान के दौरान हेरोइन के 7 पैकेट मिलने की खबर मिली है। सुबह करीब सवा छह बजे बी.एस.एफ. बटालियन 103 के जवानों द्वारा संदेह के आधार पर तलाशी अभियान चलाया गया। इसी दौरान बी.एस.एफ. के जवानों को बी.ओ.पी. तारा सिंह से हेरोइन के 7 पैकेट मिले, जो करीब 7 किलो है। तलाशी के दौरान मिली हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 35 करोड़ बताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट सेवाएं बंद होने से सीमा पर शांति बरकरार थी। जैसे ही इंटरनेट सेवाएं बहाल हुई  देश के दुश्मन तस्करों के हौसले फिर से बुलंद हो गए हैं।