


सिद्धू मूसेवाला की मां चरन कौर ने आज मीडिया से बात करते बताया कि सिद्धू का होलोग्राम जल्द तैयार होगा। इसके साथ ही सिद्धू के खिलाफ बोलने वाले लोगों, उसकी आवाज से गीत बनाने वाले ए.आई. म्यूजिक प्रोड्यूसरों को अपील भी की है।
मूसेवाला के होलोग्राम के बारे में बताते उन्होंने कहा कि सिद्धू के होलोग्राम की तैयारियां चल रही हैं। उसके पिता भी इसी काम में लगे हुए हैं लेकिन फिर भी होलोग्राम 1-2 महीने लेट हो सकता है। ए.आई. म्यूजिक प्रोड्यूसरों को अपील करते उन्होंने कहा कि सिद्धू की आवाज का इस्तेमाल कर गीत न बनाए जाएं। अगर वे फिर भी नहीं माने तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी पड़ेगी।

