Jalandhar Triple Murder मामले में आरोपी का बड़ा खुलासा

जालंधर : जालंधर ट्रिपल मर्डर मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। गिरफ्तारी के बाद हत्या के मुख्य आरोपी हरप्रीत सिंह का बयान सामने आया है। उसने बताया कि उसका पिता उसकी पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहता था, जिसके बारे में उसे 6 महीने पहले पता चला था। इस बात की जानकारी उसके पिता को भी हो गई थी। इस घटना के बाद वह अपने परिवार के साथ नहीं रहना चाहता था और अलग रहने के लिए कह रहा था। यही नहीं उसकी मां का भी कहीं अफेयर चल रहा है, जिसकी रिकार्डिंग उसके पास उपलब्ध है।

आरोपी ने  बताया कि उसके भाई ने भी उनका यौन उत्पीड़न किया था। इसलिए, उन्होंने परिवार के सदस्यों से घर की संपत्ति में से उनका उचित हिस्सा देने के लिए कहा था। पहले तो परिवार वाले उनकी बात से सहमत थे लेकिन बाद में वे कहने लगे कि अगर वह घर छोड़ देंगे तो उनका ख्याल कौन रखेगा। जिसको लेकर उसकी परिवार वालों से बहस हो गई। परिवार वालों द्वारा गालिया निकालने  और बहस करने बाद उसने ये कदम उठाया।

गौरतलब है कि एस.एस.पी. जालंधर मुखविंदर सिंह भुल्लर ने आरोपी से  पूछताछ में पता चला कि मर्डर करने के बाद वह curo माल में फिल्म देखने के लिए चला गया था और देर रात फ़िल्म देखने के बाद उसका कहना था की वह सरेंडर करने जा रहा था लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बता दें पुलिस अनुसार  प्रॉपर्टी के विवाद को लेकर छोटे बेटे ने इस घटना को अंजाम  दिया है। क्योंकि हरप्रीत चाहता था कि घर और पूरी प्रॉपर्टी उसके नाम हो जाए। क्योंकि उसके बड़े भाई की मानसिक हालत ठीक नहीं है। पेरेंट्स इस बात को मान नहीं रहे थे, जिसके चलते गोलियां मार कर तीनों का कत्ल कर दिया। देर रात पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर दोनों राइफल भी बरामद कर ली है। बता दे लड़का भी सिक्योरिटी गार्ड का काम करता और उसके पिता भी सिक्योरिटी गार्ड का ही काम करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *