गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब पटियाला में हुई बेअदबी मामले पर एस.जी.पी.सी. का बयान सामने आया है। सिख कभी बेअदबी बर्दाश्त नहीं करते। इसे हत्या नहीं कहा जा सकता यह एक सिख का गुस्सा था। गुरुद्वारा साहिब में शराब का सेवन करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। बेअदबी देखकर संगत के मन में गुस्सा आ जाता है। गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी बर्दाश्त योग्य नहीं है।
बता दें कि पटियाला गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब में सरोवर के पास महिला की हत्या कर दी गई। एस.एस.पी. ने कहा कि महिला कल ही जीरकपुर से बस में बैठ पटियाला आई थी। महिला के पास से नशा मुक्ति केंद्र की एक पर्ची भी मिली है। महिला और आरोपी एक-दूसरे को नहीं जानते थे। उन्होंने बताया कि महिला सरोवर के पास शराब का सेवन कर रही थी। उसे श्रद्धालु जब मैनेजर के पास लेकर गए तो बेअदबी होते देख गुस्से में आए निर्मलजीत सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोलियां चला दी। उसके द्वारा पांच गोलियां चलाई गई जो महिला को लगी और मौके पर ही मौत हो गई। एस.एस.पी. ने कहा कि इस दौरान एक गोली एक व्यक्ति को भी लगी। आरोपी निर्मलजीत सिंह पर धारा 302 के अंतगर्त पर्चा दर्ज किया गया है।