CM भगवंत मान और अमित शाह को मिली धमकी

सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख आतंकी गुरतपवंत पन्नू ने  फिर एक वीडियो जारी किया है जिसमें उसने सी.एम. भगवंत मान और अमित शाह को निशाना बनाया है।  एन.एच 1 पर शंभु बार्डर पर लगे खालिस्तान के झंडे और छापे लगाए गए हैं। ‘पंजाब में खालिस्तान पक्षीय सिखों को निशाना बनाने और उनके घरों में छापेमारी पर निराश  सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख आतंकी पन्नू ने कहा, शंभु बार्डर पर खालिस्तानी झंडे और खालिस्तान जिंदाबाद के छापे लगाए गए हैं जिसमें लिखा गया है जी-20 सम्मेलन में  आने वालों देशों का खालिस्तान में स्वागत है, ‘जी आया नु।”

वीडियो में गुरपतवंत सिंह ने कहा कि वह सिख जो पंजाब को भारत के कब्जे से आजाद करवाना चाहते हैं वह शंभु टोल समीप एन.एच. 1 खालिस्तान के झंडे नीचे इकट्ठे हों। शंभु बार्डर पर खालिस्तान का झंडा और खालिस्तान जिंदाबाद के छापे यह बता रहे हैं कि भगवंत मान, अमित शाह पंजाब और हरियाणा हिंदोस्तान का हिस्सा नहीं है। वह खालिस्तान का हिस्सा हैं। आतंकी पन्नू ने धमकी देते हुए कहा सी.एम.भगवंत मान और अमित शाह की राजनीतिक मौत तय है।

पन्नु ने कहा कि पिछले दिनों में सैंकड़ों नौजवानों के घरों में छापे मारे है, हजारों की तदाद में पुलिस फोर्स छापे मारकर घरों में पहुंची है। भगवंत मान, अमित शाह को उनका संदेश है कि पंजाब के घर-घर में खालिस्तान का बारूद है जिस दिन वह चाहेंगे उस दिन ही फटेगा। न रहेगा भगवंत मान और न रहेगा अमित शाह, गुरपतंवत ने कहा कि अमित शाह पंजाब में अपनी मर्जी से आएगा  लेकिन दिल्ली ले जाने वाला कोई नहीं होगा। पंजाब खालिस्तान है। पंजाब में 15-16 मार्च को जी-20 के नुमाइंदे आ रहे हैं। उसने नौजवानों को कहा तैयार हो जाएं उन्हें जी आया कहने को। उन्हें बता दें कि पंजाब खालिस्तान है भारत और हिंदोस्तान का हिस्सा नहीं है।